Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनसमस्याओं को लेकर GBNVS ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 18 जुलाई 2026 : गौतम बुद्ध नगर विकास समिति (GBNVS) के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ...

 


ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 18 जुलाई 2026 : गौतम बुद्ध नगर विकास समिति (GBNVS) के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के महाप्रबंधक ए.के. सिंह एवं उप महाप्रबंधक संदीप चंद्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

बैठक में समिति ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर सुनियोजित वेंडर जोन विकसित करने, हाईराइज सोसाइटियों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने, हिंडन नदी में अपशिष्ट जल के अनियंत्रित प्रवाह पर रोक लगाने, गौर चौक एवं परथला चौक की यातायात व्यवस्था सुधारने, प्रदूषण के दौरान उपचारित जल से नियमित छिड़काव, दुर्घटना संभावित सड़कों के पुनः डिज़ाइन, सरकारी अस्पताल, खेल स्टेडियम, कम्युनिटी हॉल की स्थापना, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव, जलापूर्ति, अतिक्रमण हटाने तथा वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित कई प्रमुख मुद्दे उठाए।

समिति ने बताया कि कई स्थानों पर खुले में कूड़ा डंप होने से प्रदूषण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण, नियमित संग्रहण और खुले में डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की गई।

महासचिव आदित्य अवस्थी ने अमरपाली गोल्फ होम्स की समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखते हुए गंगा जलापूर्ति शुरू करने, खुले नाले को ढकने, नए यू-टर्न और बस स्टॉप के निर्माण की मांग की। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अगले तीन से चार महीनों में गंगा जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है तथा अन्य मांगों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद GBNVS की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप नागरिक सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को लगातार प्राधिकरण के समक्ष उठाता रहेगा और सभी आश्वासनों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेगा।

बैठक में समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय, महासचिव आदित्य अवस्थी एवं अरुण सारस्वत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं