Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

लायंस क्लब ने कोतवाली सहित विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : लायंस क्लब भरथना के तत्वावधान में शनिवार को द्वितीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत इटावा रोड ...

 


भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : लायंस क्लब भरथना के तत्वावधान में शनिवार को द्वितीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत इटावा रोड स्थित कोतवाली परिसर, बजरंग बली महाराज मंदिर तथा भरथना कस्बा चौकी सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन देवेंद्र सिंह चौहान एवं सचिव लायन अंशु सिंह वर्मा की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में लायन अखिलेश पोरवाल, एमजेएफ लायन राम मनोहर पोरवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।








कोई टिप्पणी नहीं