Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

‘मेरा युवा भारत’ पंजीकरण शिविर में छात्राओं को किया जागरूक, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान

  भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के अंतर्गत आर्य...

 


भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के अंतर्गत आर्य श्याम इंटर कॉलेज, भरथना में पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल से जोड़कर उन्हें व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन ‘मेरा युवा भारत’ की उप निदेशक, इटावा सुश्री सोनिका चंदा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष कुमार एवं वॉलंटियर नितिन कुशवाहा ने छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य तथा उससे मिलने वाले विभिन्न अवसरों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़कर युवा सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास और स्वयंसेवी कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।

कॉलेज की प्रधानाचार्या सुलक्षणा यादव ने छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व विकास और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय चेतना का विकास होता है।








कोई टिप्पणी नहीं