Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ध्यान दें! दिल्ली में 72 घंटों में आ सकती है बाढ़, हथिनीकुंड बैराज से आया ये अलर्ट

 हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश ने यमुना नदी को उफान पर ला दिया है। हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी ...


 हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश ने यमुना नदी को उफान पर ला दिया है। हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी अगले 72 घंटों में राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकता है।

यमुना में उफान, बैराज पर रिकॉर्ड जलस्तर


बुधवार को हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर इस मॉनसून सीजन में अपने चरम पर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, बैराज से दिल्ली की ओर 65 लाख 206 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की रफ्तार से बढ़ रहा है। सुबह 6 बजे जलस्तर 73,749 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो चिंता का सबब बन गया है। यमुनानगर जिला प्रशासन ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

बारिश ने बिगाड़ा खेल


मंगलवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बारिश ने यमुना के कैचमेंट एरिया में पानी का तेज बहाव पैदा किया। इस मूसलाधार बारिश ने नदी को उफनता रूप दे दिया, जिसका असर अब दिल्ली तक पहुंचने वाला है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम ने पुष्टि की कि बुधवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 73,749 क्यूसेक तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है।

 

यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के लिए बड़े पैमाने पर चुनौती खड़ी कर सकता है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। अगले 72 घंटे शहर के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं, क्योंकि यमुना का पानी दिल्ली की सीमाओं में दस्तक देने को तैयार है।




ليست هناك تعليقات