पुणे, एजेंसी। पिंपरी-चिंचवाड़ के निकटवर्ती इलाके में शुक्रवार को दम घुटने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई। यह हादसा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाते...
पुणे, एजेंसी। पिंपरी-चिंचवाड़ के निकटवर्ती इलाके में शुक्रवार को दम घुटने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई। यह हादसा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाते समय एक ड्रेनेज चैंबर के अंदर हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना निगड़ी इलाके में हुई। मृतकों की पहचान दत्ता होलारे, लखन धावरे और साहेबराव गिरसेप के रूप में हुई है। ये सभी संविदा मजदूर थे। वे चैंबर का निरीक्षण करने के लिए उसमें उतरे थे, तभी उनका दम घुट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं