गुरलीन संयुक्त दूसरे, अदिति 32वें स्थान पर पोर्टलैंड। स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक गोल्फ में भारतीय मूल की अमेरिकी गुरलीन कौर भी हेंडरसन, ची...
गुरलीन संयुक्त दूसरे, अदिति 32वें स्थान पर पोर्टलैंड। स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक गोल्फ में भारतीय मूल की अमेरिकी गुरलीन कौर भी हेंडरसन, चीन की मिरांडा वांग और कोरिया की जियोंगयुन ली और सुंग ह्यून पार्क के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय मूल की कनाडाई खिलाड़ी सावन्ना ग्रेवाल संयुक्त 32वें स्थान पर हैं। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने लगातार चार बर्डी लगाईं जिससे वह पहले दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर हैँ। दो बार की चैंपियन ब्रूक हेंडरसन सात अंडर 65 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर जबकि उनसे एक स्ट्रोक आगे एडेला सेरनूसेक शीर्ष पर हैं।
कोई टिप्पणी नहीं