Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

पहले भगवान राम को नकारा, अब भर्तृहरि का अपमान कर रहे; केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और अब ...

 


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और अब भर्तृहरि का अपमान कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार द्वारा खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का बचाव किया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राम-विरोधी मानसिकता के कारण इस कदम का विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद जिले का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इस कदम का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया था और बाबरी मस्जिद का समर्थन किया था।


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह उनकी (कांग्रेस की) सरकार ही थी जिसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करके भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। वही लोग अब लोकदेवता बाबा भर्तृहरि का अपमान करने पर तुले हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा भर्तृहरि के प्रति लोगों में व्यापक श्रद्धा है। बाबा भर्तृहरि की श्रद्धा में एक महीने तक हर रात नाटकों का मंचन किया जाता है। लाखों लोग उनकी तपस्थली से प्रेरणा लेते हैं। जिले में शायद ही कोई घर हो जहां उनके नाम पर सामुदायिक भोज का आयोजन न होता हो।

 

जिले को योग और तपस्या की भूमि बताते हुए उन्होंने लोक देवता के नाम पर जिले का नाम बदलने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना की। यादव ने यह भी दावा किया कि भर्तृहरि नगर में विनिर्माण क्षेत्र में देश का शीर्ष जिला बनने की क्षमता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को यहीं साकार किया जाएगा। भिवाड़ी और खैरथल जैसी क्षमता के साथ भर्तृहरि नगर भारत का नंबर एक विनिर्माण जिला बन सकता है।




कोई टिप्पणी नहीं