Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली; फोन में महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले

 ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 2 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ...


 ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 2 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को इसके मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले हैं। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं।

उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दो थाना पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा इकोटेक थाना और जारचा थाना पुलिस द्वारा रविवार देर रात क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अभियुक्तों ने पुलिस को देखकर भागने प्रयास किया।

इस दौरान पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जारचा थाना क्षेत्र में पकड़े गया बदमाश अपने साथी महिला की हत्या कर फरार चल रहा था।


दूसरा इकोटेक 3वीं पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश अलीगढ़ की चोरी की बाइक से क्षेत्र में अपराध को अंजाम देता था वहीं, पुलिस को उसके मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता था। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे अवैध हथियार समेत कई कारतूस भी बरामद हुए हैं।




कोई टिप्पणी नहीं