दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता के 'जन सेवा सदन' के उद्घाटन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस...
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता के 'जन सेवा सदन' के उद्घाटन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इसकी लागत अरविंद केजरीवाल के ‘शीश महल’ में लगे पर्दों की कीमत से भी कम है। मिश्रा ने बताया कि जन सेवा सदन को कैमरों और मीडिया कर्मियों के लिए खोला गया है ताकि वे आम लोगों के लिए की गए इंतजामों को देख सकें। बता दें कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली में सीएम के 'जन सेवा सदन' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम कैंप ऑफिस में हवन किया गया, जिसमें उनके पति मनीष गुप्ता और बेटे निकुंज मौजूद रहे।
इस अवसर पर कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के 'जन सेवा सदन' का आज उद्घाटन हुआ है। आज पहला दिन है। यह मीडिया और कैमरों के लिए खुला है, ताकि आम लोगों के लिए किए गए सभी इंतजामों को देखा जा सके। 11 साल बाद सीएम का आवास या ऑफिस लोगों के लिए खोला गया है। पूरा 'जन सेवा सदन' अरविंद केजरीवाल के शीश महल में लगे पर्दों की कीमत से भी कम लागत में बना है। दिल्ली के मंत्री ने कहा कि 'जन सेवा सदन' के लिए जारी हुआ टेंडर सार्वजनिक है, जबकि 'शीश महल' के जारी सार्वजनिक नहीं था। दिल्ली के लोगों की सभी शिकायतें यहां सुनी और दर्ज की जाएंगी।
सीएम आवास के लिए 60 लाख का टेंडर जारी
2 जुलाई को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के रेनोवेशन के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से मुख्यमंत्री को राजनिवास मार्ग पर बंगला नंबर-1 और बंगला नंबर-2 आवंटित किए गए हैं। रेनोवेशन का काम बंगला नंबर 1 में होगा, जहां मुख्यमंत्री रहेंगी। वहीं बंगला नंबर 2 का उपयोग कैंप ऑफिस के रूप में किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं