उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन-दोष विश्लेषण (vehicle fault analysis) किया. इस एनालिसिस में सामने आया कि गाजियाबाद में इ...
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन-दोष विश्लेषण (vehicle fault analysis) किया. इस एनालिसिस में सामने आया कि गाजियाबाद में इस साल के शुरुआती पांच महीनों में जितने भी सड़क हादसे हुए हैं. उनमें से 80 प्रतिशत से ज़्यादा हादसों में दोपहिया वाहन शामिल थे. इनमें मोटरसाइकिल और स्कूटर 195 दुर्घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार थे, जिसकी वजह से 64 मौतें हुईं और करीब 159 लोग घायल हुए. वहीं चार पहिया वाहनों की वजह से 48 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 13 लोगों की मौत हो गई.
विश्लेषण में सामने आया कि मई महीने में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 49 दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं हुईं. इन हादसों में 13 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हो गए. अप्रैल में 48 सड़क हादसे हुए और 17 लोगों की मौत हुई, 42 लोग घायल हुए. वहीं जनवरी में सबसे कम 25 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई. ऐसे में अब तक इस साल जनवरी में सबसे कम 25 दुर्घटनाएं हुईं.

कोई टिप्पणी नहीं