उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूल बस से बच्चों को ले जा रही एक बस को आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर रोक लिया. ...
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्कूल बस से बच्चों को ले जा रही एक बस को आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने बिना किसी ठोस कारण के सड़क पर रोक लिया. बस में सवार स्कूली बच्चों और स्टाफ को नीचे उतार दिया गया और बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय ले जाया गया. जांच में बस के सभी दस्तावेज और फिटनेस पूरी तरह सही पाए गए. इसके बावजूद अधिकारियों ने दूसरी गाड़ी के नंबर के आधार पर 32,500 रुपये का चालान काट दिया.
मामले की शिकायत के बाद सच्चाई सामने आई और मुरादाबाद के आरटीओ प्रशासन के अधिकारी राजेश कुमार ने अपने यात्री कर अधिकारी (PTO) नरेंद्र छाबड़ा की गलती को स्वीकार करते हुए बस को रिहा कर दिया और चालान भी रद्द कर दिया. स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि सभी कागजात पूरे होने के बावजूद आरटीओ विभाग ने उनका उत्पीड़न किया और अवैध वसूली की कोशिश की गई.

कोई टिप्पणी नहीं