Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में कल भी रहेगी वकीलों की हड़ताल; क्यों भड़का है बवाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली की कड़कड़डूमा जिला अदालत में मंगलवार को भी वकीलों की हड़ताल...



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली की कड़कड़डूमा जिला अदालत में मंगलवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही। वकीलों ने बुधवार को भी हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है। वकील एनआई एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) के डिजिटल कोर्ट को कड़कड़डूमा से राउज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने के विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से वे हड़ताल कर रहे हैं।


शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें कई फैसले लिए गए। इस बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया। शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने कहा कि डिजिटल कोर्ट ट्रांसफर होने से वकीलों और मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है। यही वजह है कि वकील संबंधित फैसले का विरोध कर रहे हैं।


बता दें कि वकीलों की हड़ताल के चलते कड़कड़डूमा कोर्ट में मंगलवार को न्यायिक कामकाज नहीं हो सका। वकीलों की हड़ताल के चलते अदालती काम कराने आए सैकड़ों लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वकीलों ने कोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार के न्यायिक कार्य में शामिल होने से इनकार किया। बताया जाता है कि शाहदरा बार एसोसिएशन ने इस हड़ताल के बारे में पहले फैसला लिया था। हड़ताल का ऐलान एक दिन पहले ही किया था।




कोई टिप्पणी नहीं