Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

2 KM का बचेगा चक्कर, कई सेक्टरों तक फायदा; नोएडा में दो दशक से अधूरी पड़ी सड़क जल्द बनेगी

नोएडा में रहने वालों के लिए राहतभरी खबर है। नोएडा सेक्टर-49 कोतवाली से सीधे सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर के पास से सेक्टर-99 को जोड़ने वाली ...


नोएडा में रहने वालों के लिए राहतभरी खबर है। नोएडा सेक्टर-49 कोतवाली से सीधे सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर के पास से सेक्टर-99 को जोड़ने वाली सड़क जल्द बनेगी। यह सड़क दो दशक से अधूरी पड़ी है। इसको बनने में अतिक्रमण बाधा है। नोएडा विकास प्राधिकरण इसी सप्ताह अतिक्रमण को हटाकर सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।


यह सड़क करीब 20 साल से अधूरी है। यहां 45 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। जमीन न मिलने के चलते यहां पर करीब 65 मीटर की सड़क अधूरी है। इस जमीन पर अभी तक सुप्रीम कोर्ट में किसान और नोएडा प्राधिकरण के बीच विवाद चल रहा था। अब यह केस प्राधिकरण जीत चुका है। ऐसे में अब नोएडा विकास प्राधिकरण ने जमीन पर कब्जा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद यहां सड़क बना दी जाएगी। अभी यहां पर कुछ मकान और झुग्गियां बनी हैं। इसके चलते सड़क नहीं बन पाई थी।


सेक्टर-49 के चौराहे से जाने वाला और सेक्टर-48 और 46 का ट्रैफिक वोडा महादेव मंदिर के पास से बाएं मुड़कर प्रतीक एडिफिस सोसाइटी के सामने सेक्टर-100 ट्रैफिक सिग्नल और आगे फिर स्टर्लिंग मॉल ट्रैफिक सिग्नल होकर निकल रहा है।


अब यह सड़क सीधे सेक्टर-46-100 के बीच से सेक्टर-99 के लिए निकलेगी। वहां पर पहले से 45 मीटर चौड़ी सड़क बनी हुई है। पहले से बनी सड़क में मिलकर बाएं मुड़कर वाहन सीधे सेक्टर-104 ट्रैफिक सिग्नल पर निकलेंगे और वहां से दाहिने मुड़कर सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास चौराहे पर पहुंच जाएंगे। मौके पर प्राधिकरण को करीब 2925 वर्ग मीटर जमीन सड़क निर्माण के लिए जरूरी होगी।


दो किलोमीटर का चक्कर बचेगा 


यह सड़क बनने से सेक्टर-49 चौराहे होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले हजारों वाहन चालकों का करीब दो किलोमीटर का चक्कर बचेगा। उनको दो ट्रैफिक सिग्नल से छुटकारा मिला जाएगा। इसके अलावा स्ट्रर्लिंग मॉल और हाजीपुर चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।


विजय रावल, डीजीएम,नोएडा विकास प्राधिकरण, ''सेक्टर-100 में अधूरी सड़क को बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस जमीन से संबंधित केस प्राधिकरण ने उच्चतम न्यायालय में जीत लिया है। वहां हो रखे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।''




 
 

कोई टिप्पणी नहीं