सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा विधानसभा प्रभारी म...
सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा विधानसभा प्रभारी मनोज चौधरी की उपस्थिति में शहर के आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं को उजागर किया गया।
प्रेस वार्ता में मनोज चौधरी ने कहा कि नोएडा के सांसद और विधायक आम जनता की समस्याओं से पूरी तरह कटे हुए हैं। गांवों की बदहाल स्थिति, जर्जर सड़कों, खराब स्कूलों, दूषित पेयजल और ओवरफ्लो सीवर जैसी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में गांवों में पानी भर जाता है और प्रशासनिक तंत्र इन समस्याओं पर आंखें मूंदे बैठा है।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता और प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने बिजली संकट, भ्रष्टाचार और खराब सड़कों जैसे शहरी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रेस वार्ता के बाद सपा नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश सचिव जयकारा चौधरी और महानगर महासचिव विकास यादव ने सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स देने के बावजूद जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में विकास यादव, बबलू चौहान, टीटू यादव, जयकरण चौधरी, महकार तंवर, मुकेश यादव, मोहम्मद नौशाद, रोहित यादव, बबली शर्मा, शिवकुमार यादव और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।




कोई टिप्पणी नहीं