Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कत्ल कर बहू को दफनाया; 2 माह बाद कैसे खुली पोल?

फरीदाबाद के पल्ला में ससुराल के लोगों ने दो महीने पहले बहू तन्नू की हत्या कर के लाश को अपने घर के सामने गली में 12 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर दब...


फरीदाबाद के पल्ला में ससुराल के लोगों ने दो महीने पहले बहू तन्नू की हत्या कर के लाश को अपने घर के सामने गली में 12 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। वारदात रोशन नगर इलाके में हुई। ससुराल के लोगों ने यह दिखावा किया कि वह लापता हो गई है। करीब दो महीने तक आरोपी तन्नू की लाश को छिपाने में कामयाब रहे लेकिन जब उसके पिता ने घर के बाहर एक नए भरे हुए गड्ढे के बारे में शक जताया तो आरोपी ससुरालियों की पोल खुल गई। 


ऐसे शुरू हुआ विवाद


फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, यूपी शिकोहाबाद के खेड़ा मौहल्ला की 22 साल की तन्नू राजपूत की शादी 19 मई 2023 को पल्ला के रोशन नगर की गली नंबर एक निवासी अरुण से हुई थी। तन्नू 10वीं तक पढ़ी थी। वहीं अरुण अपने पिता की कपड़े की दुकान पर बैठता था। शादी के कुछ दिनों बाद तन्नू के साथ ससुरालियों का विवाद शुरू हो गया था।


…और इस तरह हुई FIR


पुलिस सूत्रों की मानें तो जब भी झगड़ा होता तन्नू अपने मायके चली जाती थी। इसी सिलसिले के बीच 23 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने तन्नू के मायके वालों को फोन कर बताया कि वह घर छोड़कर चली गई है। इस सूचना पर तन्नू के परिजन रोशन नगर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।



 

कोई टिप्पणी नहीं