दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपने पिता को पत्थर के कूच-कूचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों में बीच पारिवा...
दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपने पिता को पत्थर के कूच-कूचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों में बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में घरेलू विवाद के चलते 45 साल के एक आदमी की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना अंबेडकर भवन के पास हुई। मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है।
विनोद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद किसी तरह पास के अस्पताल पहुंचे। बाद में उन्होंने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पहाड़गंज थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके तुरंत बाद भानु प्रताप को हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ के दौरान भानु ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवादों के चलते उसका पिता से अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार, भानु ने बताया कि यह हमला तीखी बहस के दौरान हुआ। उसने अचानक गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं