Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, T-3 पर चालक दल के मेंबर को कागज में लिखी मिली

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। गुरुवार सुबह मिली इस धमकी के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ...



दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। गुरुवार सुबह मिली इस धमकी के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसे एक अफवाह घोषित कर दिया। धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह बम की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली। यह धमकी चालक दल के एक सदस्य को सुबह 4:42 बजे एक कागज पर लिखी मिली थी।


बम की धमकी मिलने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसे महज एक अफवाह घोषित कर दिया। यह धमकी हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर मिली थी, जहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। धमकी भरा कागज मिलने के बाद तुरंत इमरजेंसी रिस्पांस की गई। धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि इससे एक हफ्ते पहले कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस वजह से नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह फ्लाइट मस्कट से आई थी और सुबह 9:31 बजे 157 यात्रियों और छह क्रू मेंबर को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।


पिछले साल फरवरी में भी दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की ऐसी ही धमकी मिली थी, जो जांच के बाद झूठी निकली। उस समय यह धमकी कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले दी गई थी। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में फर्जी बम धमकियों के कारण भारत भर में 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं।




कोई टिप्पणी नहीं