Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार

  भरथना/इटावा, 7 जून 2025: भरथना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे के ईदगाह और प्रमुख मस्जि...

 



भरथना/इटावा, 7 जून 2025:

भरथना क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बे के ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों — जैसे जवाहर रोड की बड़ी मस्जिद, सराय की छोटी मस्जिद, बिरियन मस्जिद और भोली की मस्जिद — में नमाज अदा की गई। सबसे अधिक भीड़ इटावा रोड स्थित ईदगाह पर रही, जहां मौलाना फहीम रजा और हाफिज अज़ीम संभली ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा कराई।





नमाज से पूर्व मौलाना फहीम रजा ने बकरीद की कुर्बानी और उसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी। बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।


ईदगाह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रही और पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।





कोई टिप्पणी नहीं