उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एटीएम से धांधली का मामला सामने आया है. यह धांधली एटीएम में कैश लोड करते समय की गई. एटीएम में कै...
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एटीएम से धांधली का मामला सामने आया है. यह धांधली एटीएम में कैश लोड करते समय की गई. एटीएम में कैश लोड करते समय 100 रुपये की नोट की ट्रे में 500 के नोट रख दिए. इसका लाभ 112 एटीएम कार्डधारकों ने उठाया और आठ लाख रुपये अतिरिक्त निकाल लिए. ऑडिट के समय रुपये निकालने का पता चला. इसके बाद एटीएम में कैश लोड करने वाली कंपनी ने बुधवार को अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
दोनों पर जान-बुझकर नोटों की ट्रे की अदला-बदली करने और कार्डधारकों की सहायता से रुपये निकलवाकर गबन करने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, जो कंपनी एटीएम में कैश लोड और अनलोड करती है, उसके शाखा प्रबंधक की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. शाखा प्रबंधक ने अपनी शिकायत में कहा कि जिस भी रूट पर एटीएम में कैश लोड और अनलोड किया जाता है, वहां दो कस्टोडियन नियुक्त किए जाते हैं.
.webp)
कोई टिप्पणी नहीं