उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सम्पत्ति विवाद की वजह से एक शख्स को उसकी पत्नी और बेटे ने ही जान से मार दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे क...
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सम्पत्ति विवाद की वजह से एक शख्स को उसकी पत्नी और बेटे ने ही जान से मार दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरा मामला बिजनौर के मंडावर थाने के मौहल्ला शाह विलायत का है. यहां रहने वाले हिफजान अहमद ने 20 मई को पुलिस को अपने चाचा शहजाद अहमद की मौत को सूचना दी. उन्होंने पुलिस से कहा कि अचानक 19 मई की रात को उनके चाचा की मौत हो गई, लेकिन उनको लगता है कि उनके चाचा की स्वभाविक मौत नहीं हुई है.
इस सूचना पर मंडावर पुलिस शहजाद अहमद के घर पहुंची. पुलिस ने परिवार वालों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा. इसपर मृत शहजाद अहमद के बेटे अम्मार और हम्माद के अलावा दो-तीन अन्य लोगों ने पोस्टमार्टम कराने पर आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक न चली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शहजाद अहमद की मौत दम घुटने से हुई. साथ ही उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए.

कोई टिप्पणी नहीं