उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से क...
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस भेजा गया था. अब वायरल हो रहे वीडियो को लेकर छपिया थाने में महिला ने फर्जी तरीके से वीडियो वायरल कर उनकी इमेज खराब करने को लेकर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है.
महिला ने छपिया थाने में तहरीर देकर फर्जी तरीके से आरोप लगाकर अपनी छवि को खराब करने का आरोप लगाया. छपिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद वायरल वीडियो में दिख रही महिला मीडिया के सामने आई और उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर के पूरी सच्चाई बताई.

कोई टिप्पणी नहीं