दिल्ली में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई. दरअसल, तेज बारिश के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे एक बार फिर पा...
दिल्ली में शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के बाद प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई. दरअसल, तेज बारिश के बाद मिंटो ब्रिज के नीचे एक बार फिर पानी भर गया. अब इस मामले पर राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने एक्शन लेते हुए मिंटो ब्रिज के जूनियर इंजीनियर (जेई) और पंप ऑपरेटर को निलंबित कर दिया है.
जांच में पाया गया कि भारी बारिश के बावजूद भी जेई ने पंप चालू नहीं किया और मिंटो ब्रिज पर पानी भर गया, जिसकी वजह से रविवार सुबह इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को आने-जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कोई टिप्पणी नहीं