Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नौएडा में जनस्वास्थ्य कार्यों का निरीक्षण, नाले और गौशाला सुधार के निर्देश

  ऋषभ देव शर्मा की रिपोर्ट Noida, 28 मई 2025: नौएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने आज जनस्वास्थ्य विभाग के कार...

 


ऋषभ देव शर्मा की रिपोर्ट


Noida, 28 मई 2025:

नौएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने आज जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान GM (जनस्वास्थ्य) एस.पी. सिंह, जन स्वास्थ्य अधिकारी इंदुप्रकाश सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल व आर.के. शर्मा मौजूद रहे।



निरीक्षण की शुरुआत ग्राम हरौला के नाले से हुई, जहां तत्काल सफाई शुरू करने के आदेश दिए गए। सेक्टर-37, 133 और 135 के नालों में ढंके स्लैब हटाकर सफाई कर पुनः यथास्थान लगाने के निर्देश मिले। सेक्टर-125 व 126 की सर्विस रोड पर गंदगी मिलने पर संविदाकार New Modern Enterprises पर ₹50,000 की पेनल्टी लगाने को कहा गया।



इसके अलावा, सेक्टर-135 स्थित गौशाला में खडंजा बिछाने, पाईप लाइन डालने, प्रेशर पंप से धुलाई और गर्भवती व दुग्ध देने वाली गायों के लिए अलग शेड बनाने के निर्देश दिए गए। भूसा शेड की मरम्मत प्राथमिकता पर करने को कहा गया। निरीक्षण में अनुपस्थित सहायक अभियंता सुशील कुमार का एक माह का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए।








कोई टिप्पणी नहीं