नोएडा में आजादी का जश्न : आम आदमी पार्टी का धूमधाम से आयोजन ! Dainik Sarokar
Independence day 2024 : नोएडा में 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ इस पर्व को और भी खास बनाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया।
इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें जिला महासचिव कैलाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अशोक कमांडो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ बीपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, उपाध्यक्ष नवीन भाटी, उपाध्यक्ष मनोज यादव, रबिया किदवई, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धीमान, प्रशांत रावत, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, जिला सचिव अफ़ज़ल चौधरी, जिला सचिव जयकिशन जयसवाल, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव शंकर चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, प्रिंस राजोरिया, लखन यादव और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
यह आयोजन देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत रहा और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर देश के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।
0 टिप्पणियाँ