Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad : Ashiyana Le Residency में स्वतंत्रता के 78वें साल का उत्सव धूमधाम से मनाया गया !

गाजियाबाद : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आशियाना ली रेजीडेंसी में स्वतंत्रता के 78वें साल का उत्सव मनाया गया। आशियाना के एओए बोर्ड अध्यक्...


गाजियाबाद : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आशियाना ली रेजीडेंसी में स्वतंत्रता के 78वें साल का उत्सव मनाया गया। आशियाना के एओए बोर्ड अध्यक्ष विनोद रावल, उपाध्यक्ष राजवीर शेखावत, सचिव विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार लोधी, कार्यकारी बोर्ड सदस्य अनुपम दलेला व सर्वेश उपाध्याय ने सभी निवासियो के सहयोग से कार्यक्रम को अयोजित किया।

  स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अथिति आशियाना निवासी संजय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सभी निवासियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया । कार्यक्रम में शहर के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।



आशियाना में रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चों ने अनेक प्रस्तुति दी। जैसे राष्ट्र प्रेम के गीत गाना और एकल/समूह नृत्य प्रस्तुतियां। कार्यक्रम में भाग लिए हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही साथ 10वीं/12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से उत्कृष्ट होने वाले छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।

अंत में लड्डू वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव का सफल समापन हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं