दैनिक सरोकार ! संवाददाता / मैनपुरी : 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी जनपद में बोटिंग होनी है।चुनाव प्रचार के दौरान हुई चुनावी रंजिश का असर बोटिंग से पहले देखने को मिलने लगा है।किशनी क्षेत्र में भाजपा का प्रचार करने और भाजपा को वोट देने से नाराज मैनपुरी के किशनी नगथरा के ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। तमंचे से गोली चलाई, जिससे युवक बाल बाल बच गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगढ़ी निवासी महिपाल पुत्र रामकृष्ण यादव ने पुलिस से शिकायत की कि वह 4 मई को गांव से कुसमरा आ रहा था। तभी नगथरा नदी पुल के निकट पहले से घात लगाए बैठे प्रधान शिवम यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव, संजय यादव पुत्र श्याम सिंह यादव तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और भाजपा का प्रचार करने और भाजपा को वोट देने की बात कहकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने कहा कि वोट मर्जी का होता है। तो आरोपियों ने तमंचा निकाल उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने घटना की तहरीर पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधान और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी गांव से भाग निकले हैं।
0 टिप्पणियाँ