Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ओडिशा के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, बड़े-बड़े स्‍टार प्रचारकों का होगा आगमन

  दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। स्टार प्रचारक पहले चरण में होने वाले चार लोकसभा और ...

 




दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। स्टार प्रचारक पहले चरण में होने वाले चार लोकसभा और 28 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। मई के पहले सप्ताह में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ओडिशा आने की योजना बनायी गई है।

ओडिशा में पहले चरण में 13 मई को मतदान होना है। ऐसे में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरापुट एवं राहुल गांधी रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सोनिया गांधी के साथ, तेलंगाना के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी रहेंगे जोकि कोरापुट लोकसभा क्षेत्र में गुणुपुर, रायगढ़ा, बिसमकटक और जयपुर निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

कोरापुट से सांसद उम्मीदवार सप्तगिरी शंकर उलाका ने कहा कि कन्हैया कुमार युवा मतदाताओं और तेलुगु मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो करेंगे। सांसद सप्तगिरी ने कहा कि मैं 19 अप्रैल को कोरापुट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा।

जयपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद सप्तगिरी उलाका, विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति और जिले के चार अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार चुनाव पर चर्चा, प्रचार की रणनीति बनाने के साथ ही चुनाव जीतने के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया है।

कोई टिप्पणी नहीं