दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना नगर के मोहल्ला पुराना भरथना में चैत्र नवरात्रि की उपलक्ष्य में जय माँ वैष्णो ग्रुप सेवा समिति के त...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता / इटावा : भरथना नगर के मोहल्ला पुराना भरथना में चैत्र नवरात्रि की उपलक्ष्य में जय माँ वैष्णो ग्रुप सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीनव दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान बतौर अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज पोरवाल आदि ने पहुँचकर जगत जननी माँ दुर्गा की आरती उतारकर सर्व कल्याण की कामना की और गुणगान किया। महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिवस वार जगत जननी माँ दुर्गा के नव स्वरूपों के भव्य दर्शन व भोग आरती का क्रम बना हुआ है।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल समेत विशिष्ठ अतिथि दलवीर सिंह यादव,बलवीर सिंह नीरज का समिति अध्यक्ष दर्शनलाल बाथम आदि पदाधिकारियो ने पट्टिका व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान महामंत्री गिरीश चंद्र शाक्य,कोषाध्यक्ष अम्बा प्रसाद शाक्य व अतुल यादव आदि समेत कई देवी भक्तों की मौजूदगी रही।

कोई टिप्पणी नहीं