Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

आर्य कन्या गुरुकुल का उत्सव संपन्न, कन्याओं के निर्माण से राष्ट्र उन्नत होगा : राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

  दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / नई दिल्ली : मंगलवार 16 अप्रैल 2024, आर्य कन्या गुरुकुल न्यू राजेन्द्र नगर का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।वैदिक ...

 




दैनिक सरोकार ! निशांत शर्मा / नई दिल्ली : मंगलवार 16 अप्रैल 2024, आर्य कन्या गुरुकुल न्यू राजेन्द्र नगर का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।वैदिक विदुषी पद्मश्री आचार्य सुकामा जी ने यज्ञ करवाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता सत्यानंद आर्य जी ने की।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कन्याओं के निर्माण से उज्जवल राष्ट्र का निर्माण होता है और समाज की नीव मजबूत होती है।उन्होंने आश्रम की संचालिका साध्वी उत्तमा यति जी को भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की।

मुख्य अतिथि अमर पाल सयुंक्त पुलिस कमिश्नर ने बालिकाओं की प्रतिभा के विकास हेतु मार्ग सिखाये।लेडी सिंघम किरण सेठी,शिव कुमार कोहली ने भी बहादुर व मजबूत बनने के गुर बताये और दिल्ली पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

डॉ. वाचस्पति जी,डॉ जयेन्द्र आचार्य,आचार्य गवेन्द्र शास्त्री, आचार्य चन्द्र शेखर शास्त्री,सुश्री कंचन आर्या,डा आयुषी राणा, सुरेन्द्र कुमार आजमानी आदि ने भी अपने विचार रखे।

दिल्ली प्रान्तीय आर्य महिला सभा की प्रधान साध्वी उत्तमा यति जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया व आर्य नेत्री आरती खुराना ने कुशल संचालन किया।

प्रमुख रूप से आर्य नेता यशपाल आर्य, महेन्द्र भाई, प्रकाश कथूरिया, रेणु त्यागी, पूजा सूरी, उषा सरीन, अनिता आर्य, नीरज कुमारी, डालेश त्यागी, कविता आर्य, वरुणेंद्र कथूरिया आदि उपस्थित थे।आर्य कन्या गुरुकुल की बालिकाओं के रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो समारोह में आकर्षण का केन्द्र रहे।



कोई टिप्पणी नहीं