दैनिक सरोकार ! देव कुमार / ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के गोमाडेरा के नीलांबर कॉम्प्लेक्स के नजदीकी रेल पटरियों पर खड़ी कोयला लदी एक मालगाड़ी क...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार / ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के गोमाडेरा के नीलांबर कॉम्प्लेक्स के नजदीकी रेल पटरियों पर खड़ी कोयला लदी एक मालगाड़ी के एक डिब्बे में सोमवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई। लोगो ने जब डिब्बे से आग की लपटें उठते देखी तो रेल प्रशासन को सूचित किया।
बाद में लखनपुर से दमकल की गाडियां पहुंची। इन गाड़ियों को अपना काम शुरू करने के लिए करीब आधा घंटा रुकना पड़ा क्योंकि रेलवे की बिजली काटना इस बाबत आवश्यक था। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया है।
ज्ञात हो कि इस इलाके में रैक के कोयले में आग लगने की घटनाएं प्राय होती हैं, लेकिन उन्हें काबू करने के लिए एकमात्र दमकल केंद्र लखनपुर में है तथा वहा से आकर आग बुझाने में काफी वक्त लग जाता है जिससे काफी नुकसान हो जाता है इसलिए आपात स्थिति से निपटने के लिए बेलपाहड़ में एक दमकल केंद्र की स्थापना की मांग की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं