दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महि...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों के लिए साल में 25 दिन कैजुअल लीव या आकस्मिक छुट्टी मिलने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने इस संबंध में कहा है, महिला कर्मचारियों को अब दस दिन का अतिरिक्त कैजुअल लीव मिलेगा, जिससे उनकी कुल छुट्टी 25 हो जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम पटनायक ने यह फैसला महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली तमाम मुश्किलों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में सोचते हुए लिया है।
राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि देश में ओडिशा पहला ऐसा राज्य है, जिसने 90 के दशक में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत तक आरक्षण देने का क्रांतिकारी कदम उठाया था।
इतना ही नहीं, हाल के दिनों में राज्य सरकार ने विभिन्न गैर-सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कर्मचारियों के लिए एक साल में 15 दिनों की आकस्मिक छुट्टी की भी घोषणा की थी।
इसके अलावा, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की महिला ब्लॉक अनुदान कर्मचारियों को भी दो बच्चों की डिलीवरी के लिए 180 दिनों का सवैतनिक मातृत्व अवकाश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं