Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ओडिशा में विधानसभा के लिए आज बजेगा चुनावी बिगुल

  दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा में सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव का बिगुल आज फूंका जाएगा। इसी के तहत 21 लोकसभा सीटों सहित 147 ...

 




दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : ओडिशा में सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव का बिगुल आज फूंका जाएगा। इसी के तहत 21 लोकसभा सीटों सहित 147 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख की घोषणा की जाएगी।

वर्ष 2019 में चार चरण में अर्थात 11 अप्रैल को चार, 18 अप्रैल को पांच, 23 अप्रैल को छह और 29 अप्रैल को छह लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था।

उसी तरह 11 अप्रैल को 28 सीट, 18 अप्रैल को 35 सीट, 23 अप्रैल को 42 सीट और 29 अप्रैल को 41 विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।

ओडिशा में कुल 3.32 करोड़ मतदाता हैं, इसमें से 1.68 करोड़ पुरुष मतदाता और 1.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 3,380 थर्ड जेंडर, 6,80,000 वरिष्ठ नागरिक और 100 वर्ष से अधिक आयु के 9,060 मतदाता हैं।

18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 50 हजार है, जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या 3 लाख 40 हजार है। 4 लाख 70 हजार युवा पहली मतदान करेंगे।

राज्य में बूथों की संख्या 37,809 होगी। 22,685 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 300 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा। इसी तरह 700 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा। इस बार 700 आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। राज्य के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी बूथ स्थापित किए जाएंगे।

ओडिशा में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव 1951-52, 1957, 1961, 1967, 1971, 1974, 1977, 1980, 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009, 2014 और आखिरी बार 2019 में हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं