Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सीएम पटनायक ने चिट्ठी लिख लिखकर ओडिशावासियों को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का किया आह्वान

  दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : हमारे प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। 2036 तक हमारा अपना प्रिय राज्य 100वीं सालगिरह मनाएगा। इस समय तक ...

 




दैनिक सरोकार !  देव कुमार / भुवनेश्वर : हमारे प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। 2036 तक हमारा अपना प्रिय राज्य 100वीं सालगिरह मनाएगा। इस समय तक ओडिशा को हर क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनाना है।

इसके लिए हम मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राज्यवासियों के उद्देश्य एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस पत्र को बीजद के नेता ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किए हैं। इसमें मुख्यमंत्री ने लिखा है कि अगले कुछ महीने में राज्य के लोग देश की राजनीति में एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं।

साढ़े चार करोड़ लोग मेरे परिवार है। सभी के सुख, दुख, सुविधा एवं असुविधा में मैं सबके साथ हूं। मेरे ऊपर आपका विश्वास और मजबूत होने के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आगामी 10 वर्ष ओडिशा के भविष्य के लिए निर्णायक होगा। हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित ओडिशा बनाएंगे। आज का समय एवं आगामी दशक युवा समाज के लिए है। विकास की डोरी युवा समाज के हाथ में है।


हमारे युवा वर्ग के लिए गुणात्मक शिक्षा एवं व्यापक नियुक्त सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य का युवा समाज नया ओडिशा बनाएगा। विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर ओडिशा सभी के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले पांच में फाइव टी मंत्र ने ओडिशा को नई दिशा दी है। वर्तमान समय में पूरे राज्य में रूपांतरण हुआ है। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजना की सफलता एवं राज्य के आधारभूमि विकास के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है।

कोई टिप्पणी नहीं