Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बिजली गिरने से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक

  दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर :ओडिशा के बालेश्वर जिले में सोमवार को बिजली गिरने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि एक महिल...

 




दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर :ओडिशा के बालेश्वर जिले में सोमवार को बिजली गिरने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई है जबकि एक महिला बुरी तरह से झुलस कर जीवन एवं मृत्यु से संघर्ष कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह बालेश्वर जिले के भोगराई ब्लॉक अंतर्गत तुकुरीहजीरा गांव में यह घटना हुई है।

इस दौरान एक झोपड़ी पर बिजली गिरी, इससे झोपड़ी में आग लगी और झोपड़ी के अंदर रहने वाला युवक जिंदा जल गया। इसके साथ ही बज्रपात की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

मृत युवक की पहचान बालेश्वर जिले के भोगराई प्रखंड टुकुरी हाजिरा पंचायत के हरेन्द्र परमाणिक के बेटे रंजन परमाणिक के रूप में हुई है। वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला की पहचान पसरबिंधा गांव की मृत्युंजय घड़ेई की बहू के रूप में हुई है।

रंजन परमाणिक सोमवार सुबह के समय चिंगुड़ी घेरी देखने के गए थे। इसी समय भारी वर्षा होने से वह पास में मौजूद एक झोपड़ी में चले गए। हालांकि इसी समय अचानक झोपड़ी पर बिजली गिरी और झोपड़ी के साथ रंजन जिंदा जल गया।

इसी तरह से आज सुबह बज्रपात के समय परबिंधा गांव के मृत्युंज घड़ेई की बहू मोबाइल देख रही थी। इसी समय बज्रपात गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गई है। गम्भीर अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यहां उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग की तरफ से बज्रपात गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी पहले से ही जारी कई थी।

मौसम विभाग ने मयूरभंज, बालेश्वर,भद्रक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बज्रपात होने की संभावना जताई गई थी। लोगों को सतर्क रहने के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं