Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Odisha Assembly Election 2024 Date: 4 चरणों में होंगे ओडिशा विधानसभा चुनाव

  दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 सीटों पर मतदान की ता...

 




दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है. यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं और उसकी तारीखें भी सामने आ चुकी हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार देश की अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. हालांकि, सभी सीटों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. मतदान की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है. आचार संहिता चुनाव के नतीजे आने तक लागू रहेगी. इस दौरान राजनीतिक दलों पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. इस दौरान संबंधित सरकार भी किसी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती है. प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री भी कोई नई घोषणा नहीं कर सकते हैं।


पहला चरण - 13 मई 2024

दूसरा चरण - 20 मई 2024

तीसरा चरण - 25 मई 2024

चौथा चरण - 1 जून 2024


ओडिशा में 147 सीटों के लिए 2019 विधानसभा चुनाव 4 चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव दो चरण (10 अप्रैल और 17 अप्रैल) में हुए थे. 2009 में (16 अप्रैल और 23 अप्रैल) और 2004 में (20 अप्रैल और 26 अप्रैल) को हुए थे.


7 चरण में हुए थे 2019 के चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान 7 चरण में हुआ था और चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रलै, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 6 मई , छठे चरण का मतदान 12 मई, सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं