Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

टीन की चद्दर लदे ट्रक का स्पीडब्रेकर से संतुलन बिगड़ने पर दुकानों के शटर व दीवारें क्षतिग्रस्त हुई

  दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा :  भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजाद रोड़ के मुख्य मार्ग पर दान सहाय मंदिर के सामने शुक्रवार की रात ...

 




दैनिक सरोकार !  संवाददाता / इटावा : 

भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजाद रोड़ के मुख्य मार्ग पर दान सहाय मंदिर के सामने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे इटावा से बिधूना की तरफ टीन की चद्दर लदे ट्रक का स्पीडब्रेकर से संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए दो दुकान/घरों में घुस गया। गनीमत यह रही हादसे से कोई चोटिल नही हुआ मगर दो घरों/दुकानों के शटर व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। 

रात के दौरान हुए हादसे से चपेट में आए दुकान/भवन स्वामी पीड़ित विकास बाथम और उसके पड़ोसी सत्यनारायण व उनके परिजनों समेत आसपास मोहल्लावासियों में हड़कंप मच गया और घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान ट्रक का चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए।सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जेसीबी आदि की मदद से लगभग एक घंटे की कवायद के बाद ट्रक को हटाया गया। पीड़ित  विकास व सत्यनारायण ने बताया कि हादसे में घर व दुकान का लगभग डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं