दैनिक सरोकार ! संवाददाता/ इटावा :भरथना भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार की शाम ...
दैनिक सरोकार ! संवाददाता/ इटावा :भरथना
भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा सात बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई, घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक युवक मोबाइल पर बात करते हुए रेल लाइन पार कर रहा था उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपीकर्मी उदयभान सिंह व पुष्पेंद्र यादव आदि ने मौके पर पहुँचकर शिनाख्त का प्रयास किया फिलहाल शिनाख्त में सफलता नही मिल सकी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष होने का अनुमान बताया गया।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं