दिल्ली। राजधानी के पीतमपुरा इलाके में मामूली सी बात पर हुई खूनी झड़प ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इ...
दिल्ली। राजधानी के पीतमपुरा इलाके में मामूली सी बात पर हुई खूनी झड़प ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए गए एक कथित कमेंट और लड़की को लेकर उपजे विवाद के चलते 8वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय अरुण की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस भयानक हमले में उसका दोस्त आशु भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, जब हमलावरों ने आशु पर हमला किया, तो दोस्त को बचाने आए अरुण पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को मौर्या एंक्लेव से दबोच लिया है।
🚬 सीलमपुर में सिगरेट पीने के विरोध को लेकर युवक की हत्या: सेंट्रल पार्क में हुई वारदात, दो नाबालिगों समेत छह गिरफ्तार
दूसरी घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की है, जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में 20 वर्षीय युवक सुभान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार रात सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ सेंट्रल पार्क में सिगरेट पी रहा था, तभी कुछ युवकों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने सुभान पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों अमन खान, अफजल खान, शोएब मिर्जा और अब्दुल मोमिन सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं