Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Kapil Mishra News: दिल्ली रामलीला में कॉकरोच पुतला दहन पर विवाद, AAP ने की FIR की मांग तो मंत्री ने किया पलटवार

नई दिल्ली। देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘श्री केशव रामलीला समिति’ द्वारा आयोजित दशह...

नई दिल्ली। देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन इस बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘श्री केशव रामलीला समिति’ द्वारा आयोजित दशहरा समारोह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वजह थी यहां जलाया गया एक अनोखा पुतला। इस समारोह में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ-साथ 30 फुट का एक कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस कॉकरोच के पुतले का दहन किया, जिसका यह अनूठा नजारा देखते ही देखते शहर भर में चर्चा का विषय बन गया।

⚡ स्वच्छता का संदेश या राजनीतिक सियासत? कॉकरोच पुतले पर आप और बीजेपी आमने-सामने

आयोजकों के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला जलाने का मुख्य उद्देश्य गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों की समस्याओं को उजागर करना तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। हालांकि, इसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जोड़कर देखे जाने के बाद इस पर राजनीतिक रंग चढ़ गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजकर FIR की मांग की है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने तंज कसा कि पुतला कॉकरोच का जल रहा है, लेकिन दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा है।






 

कोई टिप्पणी नहीं