नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026। दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा सहित विभिन्न हिंदू संग...
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2026। दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने चिंता जताई है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। संगठन ने इसे दिल्ली की सुरक्षा के लिए चुनौती बताते हुए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की मांग की।
बैठक में संगठन की ओर से दावा किया गया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए वीवीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।
हिंदू संगठनों ने कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को पहले से उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
बैठक में सरकार और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से प्रस्तावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई। संगठनों ने राजधानी में शांति, सुरक्षा और सामान्य जनजीवन बनाए रखने के लिए उचित एहतियाती कदम उठाने की अपील की।
नोट: प्रदर्शन में संभावित भीड़ और सुरक्षा संबंधी आशंकाएं संगठन की ओर से व्यक्त की गई हैं।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं