Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा में एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने किया बजरंग रामलीला का शुभारंभ

नोएडा, 11 अक्टूबर 2026। सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रविवार को बजरंग रामलीला संचालिका न्यास कमेटी की ओर से रामलीला महोत्सव का...


नोएडा, 11 अक्टूबर 2026। सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रविवार को बजरंग रामलीला संचालिका न्यास कमेटी की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा के कांग्रेस नेता एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर रामलीला का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करती है।


उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है तथा भारतीय परंपराओं और आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एसएस सिसोदिया, कैप्टन पीएस रावत, विक्रम सेठी, डॉ. सीमा, राहुल पांडेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार विनय जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।






 

कोई टिप्पणी नहीं