Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Sector 24 Noida News: पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर आरोपी और 2 बाल अपचारी, चोरी के वाहनों से करते थे वारदात

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों...


नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी के 22 दोपहिया वाहन, स्नेचिंग किए गए 31 मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।


पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की यादव उर्फ मोटा (19), करण नागर (19), रविन्द्र (21) और विश्वा महतो उर्फ राजा के रूप में हुई है। इनमें से आरोपियों को थाना सेक्टर-24 और खोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


सुनसान स्थानों पर करते थे वाहनों की चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में रैकी कर सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल बदल-बदलकर सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगों से मोबाइल फोन स्नेचिंग करने में किया जाता था। पुलिस के अनुसार, चोरी के वाहनों को पहचान से बचने के लिए सेक्टर-54 स्थित जंगल और झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था।


कुछ मोबाइल बिहार में बेचते थे

पुलिस के मुताबिक, स्नेचिंग किए गए कुछ मोबाइल फोन आरोपियों द्वारा राहगीरों को सस्ते दाम पर बेच दिए जाते थे, जबकि कुछ मोबाइल फोन आरोपी विश्वा महतो उर्फ राजा बिहार ले जाकर अधिक कीमत में बेचता था। मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांटकर मौज-मस्ती में खर्च करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहनों और मोबाइल फोन के संबंध में पुलिस दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों से भी जानकारी जुटा रही है।








 

कोई टिप्पणी नहीं