Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Noida Sector 64 Health Camp: रेडियंट एक्सो विजन कंपनी में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने की जांच

नोएडा सेक्टर-64 स्थित रेडियंट एक्सो विजन कंपनी परिसर में 19 सितंबर 2026 को कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ...


नोएडा सेक्टर-64 स्थित रेडियंट एक्सो विजन कंपनी परिसर में 19 सितंबर 2026 को कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कंपनी के एचआर जनरल मैनेजर जितेंद्र जैन के प्रयासों से कराया गया।


स्वास्थ्य शिविर में फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हुए कर्मचारियों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में फिजीशियन, नेत्र चिकित्सा तथा दंत चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। कंपनी की ओर से कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनकी सुविधाओं को लेकर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने को महत्वपूर्ण पहल बताया गया।


इस अवसर पर विनय त्रिवेदी ने एचआर जनरल मैनेजर जितेंद्र जैन का आभार जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति उनका निरंतर ध्यान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों और कर्मचारियों की सहायता के लिए स्वास्थ्य संबंधी पहल जारी रहनी चाहिए।


विनय त्रिवेदी ने जितेंद्र जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।







 

कोई टिप्पणी नहीं