कोलकाता/पाकुड़, 12 सितंबर 2026: नेशनल अचीवर्स अवॉर्ड फाउंडेशन की ओर से डॉ. इंद्रजीत घोष को स्वर्ण गौरव सम्मान 2026 के लिए सम्मानित अवॉर्डी ...
कोलकाता/पाकुड़, 12 सितंबर 2026: नेशनल अचीवर्स अवॉर्ड फाउंडेशन की ओर से डॉ. इंद्रजीत घोष को स्वर्ण गौरव सम्मान 2026 के लिए सम्मानित अवॉर्डी के रूप में चयनित किया गया है। फाउंडेशन की ओर से जारी आधिकारिक निमंत्रण पत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान दिए जाने की जानकारी दी गई है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
सम्मान समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026 को भारत सभा हॉल, कोलकाता में किया जाएगा। नेशनल अचीवर्स अवॉर्ड फाउंडेशन ने डॉ. इंद्रजीत घोष को इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। संस्था की ओर से जारी आमंत्रण में समारोह को उत्कृष्टता के सम्मान और उपलब्धियों के उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। डॉ. इंद्रजीत घोष के स्वर्ण गौरव सम्मान के लिए चयनित होने की खबर से उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं