सिंगापुर/सुगौली, 12 सितंबर 2026: द क्लाइमेट रियलिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 8-9 सितंबर 2026 को सिंगापुर के संटेक्स कन्वेंशन हॉल में आयोजित दो ...
सिंगापुर/सुगौली, 12 सितंबर 2026: द क्लाइमेट रियलिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 8-9 सितंबर 2026 को सिंगापुर के संटेक्स कन्वेंशन हॉल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सुगौली के सिसवनिया टोला, वार्ड नंबर-06 निवासी इनोवेटर डॉ. प्रमोद स्टीफेन ने भाग लिया। उन्होंने एयर कंडीशनर के आउटलेट से निकलने वाली गर्म हवा को शीतल करने संबंधी अपने आविष्कार का प्रदर्शन किया। साथ ही बायोगैस प्लांट से सीएनजी गैस उत्पादन की तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं के गोबर, मूत्र और ग्रीन गार्बेज को प्लांट में डालकर बायोगैस एवं सीएनजी गैस का उत्पादन किया जा सकता है। सम्मेलन में करीब 50 देशों के वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सिंगापुर से लौटने के दौरान ट्रेन में उनकी मुलाकात राम करण शर्मा से हुई, जो मगध चीनी मिल, नरकटियागंज में केमिस्ट और सेंट जेबियर हाई स्कूल, नरकटियागंज में वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक हैं। उन्होंने डॉ. स्टीफेन के जूते देखकर बताया कि इनमें हवा के आवागमन की बेहतर व्यवस्था है, जिससे पैर गर्म नहीं होंगे। घर वापसी पर इनोवेटर डॉ. प्रमोद स्टीफेन का सुगौली रेलवे स्टेशन पर उनके परिजन एवं मित्रों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सुगौली में भी उनका स्वागत किया गया। जरीना मसीह, पिंकी कुमारी, मुन्ना कुमार, कृष्णा कुमार, डॉ. लिली स्टीफेन, अजहर हुसैन अंसारी, आकाश कुमार, डॉ. पी.पी. स्टीफेन, डॉ. पवन कुमार और विपिन तिवारी ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं