Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या, अखिलेश यादव और संजीव बालियान का हमला

यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हत्या कर दी गई। उनपर अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलि...

यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हत्या कर दी गई। उनपर अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर छलनी कर दिया। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की कई राउंड गोलियां चलाकर हत्या किए जाने से इलाके में भय का माहौल है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति जीरो पर पहुंच गई है।”

अखिलेश ने इस हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हत्या की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी की जानी चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा, “बालियान की मां द्वारा सड़क पर बेटे के शव को गोद में लेकर शोक मनाने की घटना बेहद हृदयविदारक है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज में आक्रोश है और पूरा जाट समुदाय इस घटना को अपने ऊपर हुए हमले के तौर पर देख रहा है।”

🚨 ‘मौके पर पुलिस नहीं पहुंची ये बहुत दुख की बात’ - संजीव बालियान

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा, “एक ऐसा कलाकार जिसकी लोकप्रियता हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह थी। जो सभी का प्यारा था, उसकी हत्या शाम के समय भरे शहर के बीच कर दी गई। इससे बड़े दुख की बात क्या हो सकती है। मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, कोई नहीं पहुंचा। बहुत दुख की बात है।”

अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल पर 3.66 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वो अपने वीडियो में विभिन्न कलाकारों और सहयोगियों के साथ नजर आते थे। उनके कई वीडियो में बंदूक, अन्य हथियारों और एसयूवी को भी दिखाया गया था। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

🔍 पुलिस जांच और हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बालियान पर कई राउंड फायरिंग की।

  • घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।







 

कोई टिप्पणी नहीं