कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज को लेकर बुरी तरह भड़कते दिखाई दे रहे हैं...
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज को लेकर बुरी तरह भड़कते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मनुवादियों को आतंकवादी कहा और फिर बुरी तरह भड़कने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि विजेता ने चिल्लाते हुए कहा- तुम मुझे मार लो। चाहे तो मुझे जान से मार दो, लेकिन... आखिर ऐसी क्या बात हुई कि सीजेपी के प्रवक्ता इतना भड़क गए। इस वीडियो को दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
मनुवादियों तुम आतंकी हो, विजेता दहिया
वीडियो में दहिया कहते हैं- "मनुवादियों तुम आतंकी हो। तुम आतंकी हो। जून छह को तुम मेरे पीछे पड़े। आज दोपहर को दो लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। अब भाई मैं नहीं हूं कोई छह फीट का बॉडी बिल्डर कि चार लोगों से लड़ूं और न मुझे लड़ना पसंद है। मेरा मानना ये है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां पर पुलिस का काम है, आपको सुरक्षा देना और आपकी बोलने की आजादी को सुरक्षित करना।
जान से मार दो चाहे मुझे, प्रेमानंद मेरे लिए महाराज नहीं
प्रेमानंद की जहां तक बात है, नहीं हैं महाराज मेरे लिए। इतना कहते-कहते विजेता दहिया भड़कने लगे और फिर बोले- नहीं हैं वो मेरे लिए महाराज। उन्होंने कहा था, जो आसाराम है वो मेरे राम और ठाकुर हैं। राम और कृष्ण से तुलना की, गलत की। इसके बाद विजेता और बुरी तरह भड़कने लगे। कहा- तुम मार दो मुझे। तुम जान से मार दो, लेकिन तब भी नहीं कहूंगा प्रेमानंद को महाराज। ये मेरी फ्रीडम ऑफ स्पीच है। तुम मानते हो प्रेमानंद को भगवान। मैं नहीं मानता। मैं तु्म्हारी गुंडागर्दी नहीं सहूंगा, चाहे जान से मार दो मुझे।
प्रोटेस्ट से गायब हुए विजेता, वीडियो वायरल
आपको बताते चलें कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 20 जुलाई को संसद चलो का बुलावा दिया गया था। इसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि विजेता प्रोटेस्ट को छोड़कर वर्गर खाने चले आए हैं। एक अन्य वीडियो में दो लड़कों द्वारा सवाल-जवाब भी करते दिखाया गया था, जिस पर विजेता चुप्पी साधे दिखे थे। हालांकि बाद में विजेता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने प्रोटेस्ट में न होने की बात की सफाई दी। उनके मुताबिक, प्रोटेस्ट के बाद वो नहाने-धोने घर चले गए थे। इसके साथ ही उन्हें भूख भी लगी थी।

कोई टिप्पणी नहीं