Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

MCD स्थायी समिति चुनाव: सत्या शर्मा और सत्यपाल सिंह ने भरा नामांकन

  दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल। स्थायी समिति के अध्यक्ष पद फिर से सत्...

 


दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल। स्थायी समिति के अध्यक्ष पद फिर से सत्य शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह ने निगम सचिव अनिल कुमार यादव के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही, नेता सदन जय भगवान यादव, उपमहापौर डॉ मोनिका पंत और वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।

क्या है नंबर गेम?

भाजपा के स्थायी समिति के कुल सदस्य 12 हैं। इसमें भाजपा के सदन से चार और वार्ड समिति से आठ सदस्य हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के छह सदस्य हैं। आम आदमी पार्टी के छह सदस्यों में से सदन से 2 सदस्य और वार्ड समिति से चार सदस्य हैं। इसमें अब तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं भरा है। चुनाव अगले हफ्ते 27 जुलाई को सोमवार को होंगे। इसमें भाजपा का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का चयन तय है।

अगस्त में होगी पहली बैठक

इस तरह एक बार फिर से भाजपा के पास ही MCD की सबसे ताकतवर वैधानिक समिति की कमान होगी। स्थायी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयनित होने के बाद अगले माह अगस्त में समिति की पहली बैठक होगी। इसमें निगम के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें अपशिष्ट प्रबंधन, लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण व जैव खनन प्रकिया के संबंध में, पार्किंग और कुछ नियमों के संशोधन से जुड़े प्रस्ताव स्थायी समिति की बैठक में लाए जाएंगे।

दो बार स्थायी समिति अध्यक्ष रह चुके हैं सत्यपाल

स्थायी समिति के उपाध्यक्ष पद पर करावल नगर-ईस्ट से पार्षद वशाहदरा उत्तरी जोन से स्थायी समिति सदस्य सत्यपाल सिंह ने नामांकन भरा है। इससे पहले वह पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2017 से 2022 के बीच दो बार स्थायी समिति के अध्यक्ष और एक बार नेता सदन रह चुके हैं।

सत्या शर्मा बनेंगी अध्यक्ष

इसके अलावा एक बार फिर गौतमपुरी से पार्षद एवं दिल्ली नगर निगम के सदन से स्थायी समिति की सदस्य सत्या शर्मा अध्यक्ष पद पर चयनित होंगी। इससे पहले सत्या शर्मा, पिछले वर्ष स्थायी समिति की अध्यक्ष चुनी गई थीं।

सदन का अंक गणित

मौजूदा समय में निगम के सदन में भाजपा के 140 पार्षद हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के पास लगभग 98 पार्षद थे। इनमें से तीन पार्षदों को आप ने पार्टी से वार्ड समिति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के कारण निकाल दिया था। इस वजह से अब आप के पास 95 पार्षद ही हैं। कांग्रेस के नौ पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद हैं। गौर करने वाली बात यह भी कि स्थायी समिति में वोट सिर्फ स्थायी समिति सदस्य ही देते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं