नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026 : पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में GYR UP इंटरनेशनल एवं डीएलएफ कैपिटल ग्रीन रेजिडेंट वेल...
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026 : पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में GYR UP इंटरनेशनल एवं डीएलएफ कैपिटल ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन GYR UP इंटरनेशनल के संस्थापक प्रदीप गोयल, सीए बिकाश सिंघी तथा डीएलएफ कैपिटल ग्रीन RWA के अध्यक्ष जय सिंह दलाल एवं RWA पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया। आयोजन में GYR UP इंटरनेशनल से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, हेल्थ इंश्योरेंस परामर्श, एक्यूप्रेशर तथा आयुर्वेदिक परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
आयोजकों ने बताया कि GYR UP इंटरनेशनल उद्यमियों, व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को नेटवर्किंग, व्यवसायिक सहयोग तथा सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करता है। संस्था समय-समय पर जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जागरूकता पहुंचाई जा सके। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए GYR UP इंटरनेशनल और डीएलएफ कैपिटल ग्रीन RWA का आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं