Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, CJP प्रदर्शन और FIR की मांगी जानकारी

  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद दर्ज ए...

 


अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने पुलिस से हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी मांगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का दौरा भी किया।

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई प्राथमिकियों के बारे में ब्यौरा मांगा है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों की जानकारी तुरंत जारी करने की मांग की जिनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और जिनको हिरासत में लिया गया है।

प्राथमिकियों के बारे में मांगा ब्यौरा

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई प्राथमिकियों के बारे में ब्यौरा मांगा है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों की जानकारी तुरंत जारी करने की मांग की जिनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और जिनको हिरासत में लिया गया है।

लगाए गंभीर आरोप?

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखे अपने लेटर में कहा है कि मुझे पता चला है कि कल जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी से जवाबदेही की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस पर एक गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि मुझे यह भी पता चला है कि कल के विरोध प्रदर्शन के बाद कई लोगों को बिना एफआईआर के हिरासत में रखा गया है।

क्या है मकसद? यह भी बताया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि ऊपर बताई गई दोनों सूचियों को तुरंत सार्वजनिक किया जाए ताकि उन लोगों को उचित कानूनी मदद मिल सके जो गिरफ्तार किए गए हैं या जिनको हिरासत में लिया गया है। केजरीवाल की ओर से की गई यह मांग जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज किए हैं 5 मामले

गौरतलब है कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने इन घटनाओं के संबंध में 5 मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस हिंसक घटनाओं की जांच कर रही है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी प्राथमिकियां पार्लियामेंट स्ट्रीट और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव (PDPP) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं।








कोई टिप्पणी नहीं